चंडीगढ़ ग्रेनेड धमाके से जुड़ी बड़ी खबर, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 15 Sep, 2024 10:56 AM

big news related to chandigarh grenade blast second accused also arrested

चंडीगढ़ में ग्रेनेड हमले में शामिल दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में ग्रेनेड हमले में शामिल दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विशाल मसीह पुत्र साबी मसीह, गांव रायमल नजदीक ध्यानपुर, बटाला, गुरदासपुर के रूप में हुई है, जिसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

इस बारे में पंजाब के डी. जी.पी. गौरव यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट के 72 घंटे के अंदर पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर ब्लास्ट के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि 11 सितंबर को चंडीगढ़ सेक्टर-10 में 2 संदिग्धों ने ग्रेनेड धमाका किया था। 13 सितंबर को पंजाब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रोहन मसीह को गिरफ्तार कर लिया था। विभिन्न स्रोतों से मिले सुरागों के आधार पर दूसरे आरोपी विशाल को भी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। डी.जी.पी. ने कहा कि पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!