पंजाब में नगर निगम चुनावों को लेकर आई बड़ी खबर

Edited By Vatika,Updated: 30 Nov, 2024 03:54 PM

big news regarding municipal elections in punjab

राज्य में 5 नगर निगमों और 42 नगर परिषदों के चुनाव का शेड्यूल अभी राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी नहीं किया गया है

चंडीगढ़: राज्य में 5 नगर निगमों और 42 नगर परिषदों के चुनाव का शेड्यूल अभी राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी नहीं किया गया है। हालांकि, आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जालंधर, लुधियाना, अमृतसर और पटियाला नगर निगम चुनाव 2023 के नए वार्डबंदी के अनुसार होंगे। फगवाड़ा नगर निगम चुनाव 2020 वार्डबंदी के अनुसार होंगे। इस संबंध में संबंधित जिलों के उपायुक्तों को सूचना दे दी गयी है। 

नगर निगम और नगर परिषद चुनाव में वार्डबंदी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। राज्य में 2023 में डी-लिमिटेशन हुई थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि चुनाव 2023 के डी-लिमिटेशन मुताबिक होंगे या फिर पुराने वार्डों के मुताबिक। अब राज्य चुनाव आयोग ने सप्ष्ट कर दिया है कि नगर कौंसिल डेरा बाबा नानक की चुनावों 2021, धर्मकोट की 2017, खनौरी की 2017 , तरनतारन की 2021, भादसो के 2019 और तलवाड़ा के चुनाव 2019 के वार्डबंदी मुताबिक होंगे। अन्य नगर कौंसिल के चुनाव 2023 की वार्डबंदी मुताबिक होंगे। चुनाव कभ होंगे, इसको लेकर  अभी तस्वीर स्पष्ट नहीं हो सकी है। 

दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते चुनाव करवाने का दबाव
राज्य चुनाव आयोग पर दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में चुनाव कराने का दबाव है। फिर शहादत सभा शुरू हो जाएगी। 6 जनवरी को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व है। आम आदमी पार्टी जनवरी में चुनाव कराने के पक्ष में नहीं है क्योंकि तब तक दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!