बड़ी खबरः नवजोत सिद्धू की ताजपोशी आज, एक मंच पर एक साथ दिखेंगे कैप्टन और सिद्धू

Edited By Vatika,Updated: 23 Jul, 2021 09:53 AM

big news navjot sidhu s coronation today

आखिरकार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच युद्ध विराम हो गया है।

चंडीगढ़(अश्वनी कुमार): आखिरकार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच युद्ध विराम हो गया है। वीरवार को मुख्यमंत्री ने सिद्धू की ताजपोशी का न्यौता कबूल कर लिया।सिद्धू की तरफ से भेजे गए न्यौते पर 55 विधायकों ने हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री से नई टीम को आशीर्वाद देने का अनुरोध किया था। सिद्धू ने अलग से भी पत्र लिख आग्रह किया कि उनका कोई व्यक्तिगत एजैंडा नहीं है, केवल एक जनहितैषी एजैंडा है। इसलिए पंजाब कांग्रेस परिवार में सबसे बड़ा होने के नाते मेरा अनुरोध है कि आप कृपया आएं और नई टीम को आशीर्वाद दें। यह न्यौता पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत नागरा और संगत सिंह गिलजियां लेकर पहुंचे थे। 

इसके बाद मुख्यमंत्री पिघल गए और न केवल न्यौता कबूल किया बल्कि खुद की तरफ से पंजाब के तमाम विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को शुक्रवार सुबह 10 बजे पंजाब भवन में चाय पर आमंत्रित कर लिया है। वहां से सभी नेता इकट्ठे होकर पंजाब कांग्रेस भवन जाएंगे। जहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र और पंजाब प्रभारी रावत की उपस्थिति में पंजाब अध्यक्ष सिद्धू सहित कार्यकारी अध्यक्षों कुलजीत नागरा, संगत सिंह गिलजियां, सुखविंद्र सिंह डैनी और पवन गोयल की ताजपोशी होगी। कार्यकारी अध्यक्ष नागरा और गिलजियां ने पुष्टि करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पंजाब अध्यक्ष सहित मंत्रियों और विधायकों के हस्ताक्षरित न्यौते को कबूल किया और कहा कि वे आशीर्वाद देने के लिए पंजाब कांग्रेस भवन में पहुंचेंगे।  

11 मंत्रियों सहित 29 विधायकों ने नहीं किए हस्ताक्षर
सिद्धू के पत्र पर जिन मंत्रियों और विधायकों ने हस्ताक्षर नहीं किए, उनमें मंत्री ब्रह्म मोङ्क्षहद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, साधु सिंह धर्मसोत, ओम प्रकाश सोनी, गुरप्रीत कांगड़, विजय इंद्र सिंगला, अरुणा चौधरी, सुंदर श्याम अरोड़ा, राणा गुरमीत सोढी, भारत भूषण आशु, बलबीर सिंह सिद्धू सहित विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला, फतेहजंग सिंह बाजवा, बलदेव खैहरा, हरदेव लाडी, हरदयाल कंबोज, रमनजीत सिक्की, डाक्टर राजकुमार चब्बेवाल, पवन आदिया, सुशील रिंकू, संजीव तलवार, राकेश पांडेय, सुखपाल खैहरा, राणा गुरजीत सिंह, बलविंद्र सिंह धालीवाल और नवतेज चीमा का नाम शामिल है। इनके अलावा विधानसभा स्पीकर राणा के.पी. सिंह और डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी ने भी साइन नहीं किए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!