Edited By Kamini,Updated: 25 Jun, 2022 08:43 PM

आई.ए.एस. संजय पोपली के बेटे की आज गोली लगने मौत हो गई। इसके बाद परिवारों का कहना है कि उसने सुसाइड नहीं किया बल्कि.....
चंडीगढ़: आई.ए.एस. संजय पोपली के बेटे की आज गोली लगने मौत हो गई। इसके बाद परिवारों का कहना है कि उसने सुसाइड नहीं किया बल्कि उसे विजिलेंस टीम ने मारा है। इस मामले को लेकर संजय पोपली का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि उनके बेटे कार्तिक को उनके सामने मारा गया है। जबकि विजिलेंस की तरफ कहा जा रहा है उनके जाने के बाद कार्तिक ने खुद सुसाइड किया है। संजय पोपली ने कहा कि वह इस मामले के गवाह है।
आज जो घटना हुई उसके बाद संजय की तबीयत ठीक होने के चलते उन्हें सिविल अस्पताल में लाया गया था। संजय पोपली को मोहाली के अस्पताल में लाया गया था। उन्होंने अस्पताल से निकलते समय एम्बुलेंस में बैठते दौरान कहा कि उनके बेटे को मारा गया है और उन्हें मारा जा रहा है। पुलिस इस मामले में संजय पोपली बचाने की कोशिश कर रही है और जल्दी जल्दी लेकर जा रही है।
बता दें आज विजिलेंस टीम भ्रष्टाचार मामले गिरफ्तार आई.ए.एस. पोपली को साथ लेकर उनके घर रिकवरी करने पहुंची थी। इस दौरान संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोपली की गोली लगने से मौत हो गई। कार्तिक की मां ने विजिलेंस पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने उनके बेटे को मारा है। वहीं विजिलेंस का कहना है कि उनके घर से जाने के बाद यह घटना हुई। इसमें उनका कोई हाथ नहीं हैं उन्होंने कार्तिक को नहीं मारा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here