Crime News : गैरी कलेक्शन के मालिक की दिनदहाड़े गोलियां मारकर ह'त्या

Edited By Urmila,Updated: 15 Apr, 2026 02:20 PM

gary collection gurpreet singh gary

धर्मकोट के पंडोरी रोड पर स्कॉर्पियो में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी के तौर पर हुई है, जो धर्मकोट का रहने वाला कुलवंत सिंह का बेटा था।

मोगा (गोपी राउके, कशिश सिंगला) : धर्मकोट के पंडोरी रोड पर स्कॉर्पियो में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी के तौर पर हुई है, जो धर्मकोट का रहने वाला कुलवंत सिंह का बेटा था। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक गुरप्रीत सिंह धर्मकोट में गैरी कलेक्शन के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था और घर से यह कहकर गया था कि वह अपनी गाड़ी धुलवाने गया है। परिवार के मुताबिक, जब काफी देर होने पर भी वह घर नहीं आया तो उन्होंने उसे फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

इसी बीच, दुकान का कर्मचारी उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचा तो गुरप्रीत स्कॉर्पियो गाड़ी में पड़ा था और फोन पकड़े हुए था। इसके बाद परिवार वाले बताई गई जगह पर पहुंचे और गुरप्रीत को उसी गाड़ी में मोगा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!