मोगा के नशा मुक्ति केंद्र में ताला तोड़कर फरार हुए मरीज, मौके पर मची अफरा-तफरी

Edited By Kamini,Updated: 21 May, 2026 12:13 PM

patient escapes from drug de addiction centre in moga

नशा मुक्ति केंद्र से मरीजों के फरार होने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मोगा: नशा मुक्ति केंद्र से मरीजों के फरार होने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार जिले में थाना कोट इसे खां के अधीन आते गांव जनेर स्थित सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से मरीज ताला तोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि, इन मरीजों द्वारा भागने के पहले केंद्र के स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड्स से धक्का मुक्की भी की गई। यही नहीं इस दौरान मरीजों द्वारा मारपीट भी की गई। केंद्र में हुई ये पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों और स्टाफ के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया। इस दौरान कुछ मरीज उग्र हो गए और सिक्योरिटी गार्ड और स्टाफ से धक्का मुक्की करने लगे। फिर मौके पर मेन गेट को तोड़कर केंद्र से फरार हो गए। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नशा मुक्ति केंद्र में कुल 95 मरीज भर्ती थे जिनमें से 30 युवक मौके पर फरार हो गए। वहीं बताया जा रहा है कि, कुछ मरीजों को मौके पर पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही थाना कोट इसे खां की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आस आस के इलाकों में दबिश देकर फरार मरीजों की तलाश शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!