Edited By Kalash,Updated: 29 Apr, 2026 02:52 PM

शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर हुए बम धमाके के मामले में गिरफ्तार किए गए मानसा के प्रदीप सिंह खालसा के परिवार द्वारा उसे बेगुनाह बताया गया है।
मानसा (परमदीप): शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर हुए बम धमाके के मामले में गिरफ्तार किए गए मानसा के प्रदीप सिंह खालसा के परिवार द्वारा उसे बेगुनाह बताया गया है। प्रदीप सिंह खालसा की मां गुणजीत कौर ने बताया कि उसका बेटा घर में ही मौजूद था जब उसे पुलिस पकड़ कर ले गई। पुलिस वालों ने सिर्फ पूछताछ की बात कही थी और फिर पूरे घर की तलाशी ली।
गुणजीत कौर ने कहा कि प्रदीप अभी बाथरूम में ही था कि पुलिस वाले उसे बाहर आने के लिए कहने लगे और जैसे ही वह बाहर निकला तो उसे अपने साथ ले गए। गुणजीत कौर ने बताया कि प्रदीप सिंह तरना दल से जुड़ा हुआ था। उसने बताया कि प्रदीप सिंह पहले हेड ग्रंथी भी था और अब घर ही होता था।
गौरतलब है कि इस बम ब्लास्ट केस में पुलिस ने प्रदीप सिंह खालसा (मुख्य सरगना), कुलविंदर सिंह बंगा, गुरप्रीत सिंह गोपी और सतनाम सिंह सत्ता को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी प्रदीप सिंह खालसा पर पहले भी 4-5 क्रिमिनल केस दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से बड़ी मात्रा में असला, बम, 2 पिस्तौल और IED बनाने का सामान बरामद किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here