पंजाब में बड़ी वारदात! क्लब में चली ताबड़तोड़ गोलियां, मची अफरा-तफरी

Edited By Urmila,Updated: 17 Aug, 2025 11:50 AM

big incident in punjab shots fired in dj club

पटियाला में बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। थाना सिविल लाइन के अधीन आते ग्रैंड पार्क के सामने बने स्ट्रीट क्लब के बाऊंसर पर बीती रात ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई।

पटियाला (बलजिन्द्र) : पटियाला में बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। थाना सिविल लाइन के अधीन आते ग्रैंड पार्क के सामने बने स्ट्रीट क्लब के बाऊंसर पर बीती रात ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इसमें राजन नाम के बाऊंसर को 2 गोलियां लगीं एक बाजू में और दूसरी पेट को छूती हुई निकल गई। गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सरकारी राजिंद्रा अस्पताल पहुंचाया गया। पूरी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।

firing club

घायल के भाई सिमरनजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई एक स्ट्रीट क्लब में एंट्री मैन के तौर पर काम करता है। बीती रात उसने फोन कर बताया कि उसे गोली लग गई है और वह राजिंद्रा अस्पताल आ जाए। जब वह अस्पताल पहुंचा तो इलाज करवा रहे भाई ने बताया कि क्लब रात 11 बजे तक चलता है। उसके बाद न तो एंट्री होती है और न ही डी.जे. चलता है। 4 युवकों ने जबरन डी.जे. चलाने की मांग की और हंगामा किया। वे सभी नशे की हालत में थे। काफी समझाने के बाद जब वह (बाऊंसर) क्लब से बाहर आया और बात करने की कोशिश की, तो वे युवक रिसेप्शन काऊंटर तक पहुंच गए और फायरिंग कर दी।

यह घटना सी.सी.टी.वी. फुटेज में भी साफ देखी जा सकती है। एक गोली उसके भाई की बाजू में लगी और दूसरी पेट को छूकर निकल गई। हमलावर इतने बेखौफ थे कि जब वह अंदर भाग गया तो वे भी पीछे भागे। लेकिन जब उन्हें वह अंदर नहीं मिला तो हमलावर फरार हो गए। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कुछ व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

इस संबंध में डी.एस.पी. सतनाम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने दावा किया कि सी.सी.टी.वी. फुटेज की मदद से हमलावर जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!