फिरोजपुर में बड़ा कोरोना ब्लास्ट, 7 की मौत और इतने पॉजिटिव मामले आए सामने

Edited By Tania pathak,Updated: 07 May, 2021 05:37 PM

big corona blast in ferozepur 7 positive cases reported

फिरोजपुर में आज बड़ा कोरोना ब्लास्ट हुआ है। इस वायरस से आज जिले भर में 7 और मौतें हो गई

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर में आज बड़ा कोरोना ब्लास्ट हुआ है। इस वायरस से आज जिले भर में 7 और मौतें हो गई हैं। इसी के साथ 306 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ज़िले में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 248 तक पहुंच गया है। आज जिन लोगों की मौत हुई है उनमें ब्लॉक अर्बन फ़िरोज़पुर की 68 वर्षीय महिला ,80 वर्षीय पुरुष, 71 वर्षीय पुरुष, ममदोट ब्लॉक की 52 वर्षीय महिला और 55 वर्षीय पुरुष, ब्लॉक गुरूहरसहाय का 60 वर्षीय पुरुष और ब्लॉक फिरोजशाह की 58 वर्षीय महिला शामिल है। 

सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 50 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले भर में अब कोरोना पॉजिटिव वाले के 1503 मरीज़ है, जिनका इलाज चल रहा है। अब तक कुल 8708 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिनमें से 6957 ठीक हो चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!