बॉर्डर पर एक ही दिन में 6 ड्रोन और हथियारों की बड़ी खेप बरामद, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

Edited By Kamini,Updated: 24 Jul, 2025 11:53 AM

big conspiracy from across the border failed

एक तरफ जहां सरकार की तरफ से दावा किया जा रहा है कि नशे की आमद और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जा चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर हालात कुछ और ही नजर आ रहे हैं।

अमृतसर (नीरज) : एक तरफ जहां सरकार की तरफ से दावा किया जा रहा है कि नशे की आमद और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जा चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर हालात कुछ और ही नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने एक ही दिन में सीमावर्ती गांव मोदे के इलाके में 5 पाकिस्तान ड्रोन जब्त किए हैं।

PunjabKesari

इन ड्रोन के साथ 3 पिस्टल, 3 मैगजीन और 6 करोड़ रुपए की हेरोइन को जब्त किया गया है। इसी गांव से सटे एक दूसरे गांव अटारी में भी एक मिनी पाकिस्तान ड्रोन जब्त किया गया है, जिसके साथ से एक पिस्टल भी जब्त किया गया है। गत दिवस भी बीएसएफ और सीआईए स्टाफ की टीम ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए 2 तस्करों को 8 पिस्तौल सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। पिछले एक महीने के दौरान हेरोइन के साथ इतने सारे पिस्टल की एंट्री होना सुरक्षा एजेंसियो के लिए भी चिंता भारी बात है, क्योंकि इन हथियारों को पंजाब का माहौल खराब करने फिरौती मांगने और गैंगवार में ही प्रयोग किया जाना था। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!