भारतीय रेलवे के टैंडरों की बोली में सामने आई बड़ी हेराफेरी, आरोपियों को लगाया लाखों का जुर्माना

Edited By Kalash,Updated: 10 Jun, 2022 10:10 AM

bidding in railways tenders

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सी.सी.आई.) ने आज 7 ऐसी कंपनियों /फर्मों के खिलाफ एक अंतिम आदेश जारी

जैतो (पराशर): भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सी.सी.आई.) ने आज 7 ऐसी कंपनियों /फर्मों के खिलाफ एक अंतिम आदेश जारी किया है, जिनको प्रतिस्पर्धा एक्ट 2002 (एक्ट) की धारा 3(1) के साथ पढ़े जाने वाली धारा 3(3) (ए), 3(3) (बी), 3(3) (सी) और 3(3) (डी) की उन व्यवस्थाओं का उल्लंघन का आरोपी पाया गया था, जो प्रतियोगिता-विरोधी समझौतों को पाबंदीशुदा करते हैं।

इस मामले में जुटाए गए सबूतों में पार्टियों में नियमित ई-मेल संवाद और कुछ पार्टियों की तरफ से एक ही आई.पी. पते से बोलियां दाखिल करना आदि शामिल थे। इसके साथ ही सी.सी.आई. की तरफ से इन 7 विभागों के 10 व्यक्तियों को भी एक्ट की धारा 48 के अनुसार उनकी संबंधित कंपनियों /फर्मों के प्रतियोगिता-विरोधी चाल-चलन के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।

सी.सी.आई. ने एक्ट की व्यवस्थाओं का उल्लंघन करने में आरोपी पाई गई कंपनियां/फर्म और उनके कुछ व्यक्तियों पर औसत कारोबार/आमदन के 5 प्रतिशत की दर के साथ जुर्माना लगाया। इन सभी पार्टियों को आगे से ऐसा न करने के आदेश देने के इलावा लगभग 30 लाख रुपए का जुर्माना अदा करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!