25 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, हैरान करेगा मामला

Edited By Kamini,Updated: 01 Aug, 2026 03:02 PM

fraud in property agreement

कथित धोखाधड़ी के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जलालाबाद : थाना सिटी जलालाबाद पुलिस ने 25 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी SI शमीना कंबोज ने बताया कि मदन लाल पुत्र हरबंस लाल निवासी गांधी नगर जलालाबाद ने उनके पास शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायतकर्ता का कहना है कि, कपिल कुमार उर्फ ​​कपिल देव, शाम लाल उर्फ ​​शाम सुंदर पुत्र टहला राम निवासी गली पंजाब नेशनल बैंक वाली जलालाबाद और प्रेम सिंह पुत्र सुरैन सिंह निवासी संतोख सिंह वाला ने 21-03-2020 को उसके साथ एक प्लॉट और एक दुकान का 25 लाख रुपये में इकरारनामा किया था और बयाने के तौर पर 2 चेक के जरिए 7 लाख रुपये ले लिए थे। रजिस्ट्रेशन के लिए तय तारीख पर पेश नहीं हुए और उक्त प्रॉपर्टी किसी और के नाम कर दी। उनके खिलाफ धारा 318(4), 61(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!