किस्मत ने बदली करवट! एक ही दिन में निकले 3 इनाम, लॉटरी टिकट ने कर दिया मालामाल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Oct, 2026 06:45 PM

a stroke of luck three prizes won in a single day

किस्मत कभी इस तरह भी मेहरबान हो जाती है कि कई बार लॉटरी डालने वाले व्यक्ति को कभी इनाम नहीं निकला और जब निकले तो एक ही समय पर तीन इनाम निकल आए। यह किस्सा है फाजिल्का सुमित लॉटरी एजेंसी से टिकट खरीदने वाले जयपुर वासी अशोक कुमार का।

फाजिल्का (नागपाल):  किस्मत कभी इस तरह भी मेहरबान हो जाती है कि कई बार लॉटरी डालने वाले व्यक्ति को कभी इनाम नहीं निकला और जब निकले तो एक ही समय पर तीन इनाम निकल आए। यह किस्सा है फाजिल्का सुमित लॉटरी एजेंसी से टिकट खरीदने वाले जयपुर वासी अशोक कुमार का। जानकारी देते हुए लॉटरी एजेंसी के संचालक सुमित ग्रोवर ने बताया कि जयपुर वासी अशोक कुमार जो कि वहां फर्नीचर का काम करते हैं, ने ऑनलाइन सुमित एजेंसी का विज्ञापन देखा और इनसे टिकट खरीदना शुरू कर दिया। उन्होंने इनसे लॉटरी की टिकट खरीदने का सिलसिला करीब महीना पहले शुरू किया था कि बीते दिनों उन्हें दिन में तीन बार इनाम निकलने वाली लॉटरी टिकट से रात के समय 50 हजार रुपये का इनाम निकला। उन्होंने इनाम के पैसों से ही उन्होंने अगले दिन 1 बजे और दूसरे टाइम की टिकटें खरीद लीं। जिसमें से उन्हें अगले दिन फिर से 50 हजार और 12 हजार के दो इनाम निकले।

सुमित कुमार ने बताया कि इसके अलावा इन दो-चार दिनों के अंदर उसकी दुकान से खरीदी गई टिकटों पर 50-50 हजार और छोटे चार-पांच इनाम निकले हैं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!