भारत बंद: दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम,  दोराहा में 13 स्थानों पर धरना

Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Sep, 2021 09:51 AM

bharat bandh delhi amritsar national highway jam

संयुक्त किसान मोर्चा नें आज भारत बंद का ऐलान किया था जिसका असर आज सुबह से ही देखने को मिल रहा है। खन्ना में किसानों की तरफ से दिल्ली -अमृतसर नेशनल....

दोराहा /खन्ना (विनायक, विपिन): संयुक्त किसान मोर्चा नें आज भारत बंद का ऐलान किया था जिसका असर आज सुबह से ही देखने को मिल रहा है। खन्ना में किसानों की तरफ से दिल्ली -अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना दिया गया। इसके साथ ही दोराहा में भारतीय किसान यूनियन एकता की तरफ से रोड जाम किए गए हैं। गांव व शहरों की दुकानें बंद कर कृषि कानूनों के विरोध में रोश व्यक्त किया जा रहा है।

अलग-अलग स्थानों पर रोड जाम में किसानों, मजदूरों, नौजवानों और दुकानदारों ने नारे लगाकर इन कानूनों के वापिस लेने की मांग की है। यूनियन के नेतृत्व में दोराहा, राड़ा साहिब, नसराली बस अड्डा, सिहोडा, लहिल, मलौद, माछीवाड़ा कच्चा, एम.बी.डी. माल लुधियाना, लोहटबदी, पक्खोवाल लहरा टोल प्लाजा और कुलहाड़ा में रोड जाम किए गए।

अलग-अलग स्थानों पर हुए इक्टठ को यूनियन के जिला प्रधान साधु सिंह पंजेटा, सोदागर सिंह घुडानी, चरन सिंह नूरपुरा, बलवंत सिंह घुडानी, लखविंदर सिंह उकसी, परमवीर घलोटी, हाकम सिंह जरगड़ी, बलदेव सिंह जीरख, राजिंदर सिंह, कमल घवद्दी, कुलदीप सिंह गुजरवाल, दर्शन सिंह फल्लेवाल, गुरप्रीत सिंह नूरपुरा ने भी संबोधन किया। रोष में शामिल किसानों, मजदूरों, नौजवानों, महिलाओं और कर्मचारियों ने यह कानून वापिस होने तक लड़ाई के मैदान में डटे रहने का निश्चय किया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!