नेशनल हाईवे पर पलटी मनाली से अमृतसर जा रही सवारियों से भरी बस, LPU की छात्रा सहित 4 की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 06 Oct, 2026 09:58 AM

banga bus overturn on national highway

बंगा फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर स्थित गांव मजारी में मनाली से अमृतसर को जा रही निजी कंपनी के टी.सी. की वोल्वों बस के पलटने से 4 लोगों की मौत होने और 21 लोगो के मामूली एवं 3 लोगों के गंभीर रूप में घायल होने का का समाचार है।

बंगा (अरोड़ा): गत सुबह 5 बजे के करीब बंगा फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर स्थित गांव मजारी में मनाली से अमृतसर को जा रही निजी कंपनी के टी.सी. की वोल्वों बस के पलटने से 4 लोगों की मौत और 16 लोगो के घायल और 21 यात्रियों के सुरक्षित होने का समाचार है। मौके से प्राप्त हुई जानकारी अनुसार के टी.सी. निजी कंपनी की बस नबर ए.एस.01 क्यू.सी. 2348 जो मनाली से अमृतसर साहिब को जा रही थी जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर के अलावा बस में 40 अन्य सवारियां सवार थी। जैसे ही उपरोक्त बस बंगा में बने एलिवैटेड रोड से गांव मजारी नजदीक पहुंची तो संतुलन की गवा कर एलिवैटड रोड से नीचे गिर गई और पलट गई।

इस हादसे में चलते बस में सवार जाशना जॉर्ज निवासी केरल जो LPU की छात्रा है, लुधियाना निवासी आदित्य और अमृतसर निवासी सी.ए. विशाल सहित एक अन्य अज्ञात की मौत हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर बंगा के एस.एच.ओ. एस.आई. प्रगट सिंह, एस.एच.ओ. सिटी बंगा केवल कृष्ण, एस.एच.ओ. बहराम राम पाल समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गए और हादसे में जख्मी लोगों को सिविल अस्पताल बंगा और गुरु नानक मिशन अस्पताल ढांहा क्लेरा हस्पताल भेजा गया।

यहां कुछ सवारियों के मामूली जख्मी होने चलते उनको दवाई देकर घर भेज दिया गया जब की हादसे में जख्मी अमरीश पी.टी, अनिल, निखिल, मनजीत कौर, जतिन सिविल अस्पताल में उपचार अधीन थे। माधव, श्रुति, रियां, कनिषका, सुषमा, गुरनाज, पलक, सारथी, विशाल ठाकुर, हरजिंदर कौर ,कस्तूरी भंडारी , गुरु नानक मिशन अस्पताल ढांहा क्लेरा में उपचार अधीन थे।

इस अवसर पर बातचीत करते थाना सदर के एस.एच.ओ. एस.आई. प्रगट सिंह ने बताया कि वह दुर्घटना की बारीकी से जांच कर रहे हैं और शुरुआती जांच में तो ड्राइवर को नीद आना और तेज स्पीड होना ही मुख्य कारण बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मृत अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी। बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!