भगवंत मान सबसे अधिक Active CM, तोड़े सारे रिकॉर्ड

Edited By Vatika,Updated: 29 Mar, 2023 10:36 AM

bhagwant mann most active cm

बैठकों में भाग लेते हैं तो दोपहर को वह जिलों में होने वाले सरकारी समारोहों में भाग लेने के लिए पहुंंच जाते हैं।

जालंधर (धवन): भगवंत मान इस समय राज्य में सबसे अधिक एक्टिव सी.एम. बन गए हैं। पिछले 2 दशकों में विभिन्न राजनीतिक दलों के बने मुख्यमंत्रियों का अगर तुलनात्मक अध्ययन किया जाए तो भगवंत मान जिस तेजी से काम कर रहे हैं उसने पूर्व मुख्यमंत्रियों के रिकार्ड को तोड़ दिया है।

सरकारी दिनों में तो मुख्यमंत्री मान सक्रिय रहते ही हैं परंतु शनिवार व रविवार को सरकारी छुट्टी वाले दिन भी वह पूरी तरह से एक्टिव दिखाई देते हैं। इससे पहले प्रकाश सिंह बादल के बारे में यह कहा जाता था कि वह सुबह जल्दी उठ जाते हैं और उसके तुरंत बाद जिलों के दौरों पर निकल जाते हैं। उनके बाद कैप्टन अमरेंद्र सिंह के हाथों में कमान आई परंतु वह बिल्कुल ‘एक्टिव’ नहीं रहे। सुखबीर डिप्टी सी.एम. बने और वह भी जिलों में आते-जाते थे। अब पिछले वर्ष भगवंत मान के हाथों में सी.एम. की कमान आई तो उन्होंने अपने कामकाज में काफी तेजी ला दी है। अगर सुबह वह चंडीगढ़ में प्रशासनिक बैठकों में भाग लेते हैं तो दोपहर को वह जिलों में होने वाले सरकारी समारोहों में भाग लेने के लिए पहुंंच जाते हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!