Bhatinda : मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा! फूड सेफ्टी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Apr, 2026 09:33 PM

bathinda food safety department conducts series of raids

जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ फूड सेफ्टी विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स टीम ने माल रोड और नरुआना क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। जांच के दौरान कुल 6 खाद्य सैंपल लिए गए,...

बठिंडा (विजय वर्मा) : जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ फूड सेफ्टी विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स टीम ने माल रोड और नरुआना क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। जांच के दौरान कुल 6 खाद्य सैंपल लिए गए, जिनमें दूध और दूध से बने 4 उत्पाद तथा तेल व वसा के 2 सैंपल शामिल हैं। शुरुआती जांच में कुछ सैंपलों की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई है, जिससे मिलावटखोरों में खलबली मच गई है। अब सभी की नजरें लैब रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो कई दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। 

सहायक फूड कमिश्नर अमृतपाल सोढ़ी ने साफ चेतावनी दी है कि यदि किसी भी सैंपल में मिलावट या मानकों की अनदेखी पाई गई, तो संबंधित कारोबारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि अब मिलावटखोरों के लिए कोई राहत नहीं है। वहीं विभाग ने कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता पर भी जोर दिया है। फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स टीम ने मौड़ मंडी के सरकारी गर्ल्स स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों और शिक्षकों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। मौके पर ही लाए गए खाद्य पदार्थों की जांच कर बच्चों को मिलावट पहचानने के तरीके सिखाए गए। उन्हें बताया गया कि रोजमर्रा के खानपान में किन सावधानियों का पालन जरूरी है, साथ ही स्वच्छता और स्वास्थ्य के नियमों की भी जानकारी दी गई। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!