विदेश जाने का सपना हुआ चकनाचूर, पढ़ें पूरा मामला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Oct, 2025 04:20 PM

batala fraud case

इसके बाद 2 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

बटाला(साहिल, योगी): थाना सदर बटाला की पुलिस द्वारा विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। इसके बाद ठगी करने वाले 2 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव मरड़, पत्ती कामोनंगल, तहसील बटाला ने बताया कि दो व्यक्तियों ने उसके साथ 5 लाख की ठगी की है। आरोपियों ने उसे विदेश आर्मेनिया भेजने के नाम पर पैसे ठगे हैं।

इस पर उक्त मामले की जांच डी.एस.पी. रविंदरपाल सिंह ढिल्लो द्वारा किए जाने के बाद एस.एस.पी. बटाला की मंजूरी मिलने पर संबंधित दोनों व्यक्तियों के खिलाफ सदर थाने में बनती धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!