Ayodhya Ram Mandir: युग राम राज का आ गया....घर बैठे देखें अयोध्या की खूबसूरत तस्वीरें

Edited By Vatika,Updated: 22 Jan, 2024 11:08 AM

ayodhya ram mandir see beautiful pictures of ayodhya sitting at home

श्री राम की जन्मभूमि स्थल पर भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या दुल्हन सी सज गई है।

पंजाब डेस्कः श्री राम की जन्मभूमि स्थल पर भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या दुल्हन सी सज गई है।  पंजाब के हर घर-घर व दुकानों पर भगवान श्री राम के ध्वज फहराए गए है। मंदिरों में भव्य दीपमाला जलाई जाएगी। 

PunjabKesari

भगवान राम के बाल रूप रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा' में देश के प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदायों के प्रतिनिधियों, विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों सहित सभी क्षेत्रों के प्रमुख लोग शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और मंदिर निर्माण ट्रस्ट के अनुसार इसके दोपहर एक बजे तक सम्पन्न होने की उम्मीद है। 

PunjabKesari

फूलों से सजाया गया है अयोध्या
राम मंदिर को फूलों और विशेष रोशनी से सजाया गया है और पूरा शहर धार्मिक उत्साह से सराबोर है। उपरिगामी सेतु (फ्लाईओवर) पर स्ट्रीट लाइट्स को भगवान राम की कलाकृतियों के साथ-साथ धनुष और तीर के कटआउट से सजाया गया है और सजावटी लैंपपोस्ट पारंपरिक "रामानंदी तिलक" पर आधारित डिजाइन वाले हैं। अयोध्या में जगह-जगह रामलीलाएं, भागवत कथाएं, भजन संध्याएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं।

PunjabKesari

अयोध्या को फूलों से सजाया गया है। रविवार को लाउडस्पीकर पर 'राम धुन' बजाई गई और शहरवासी भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में सजे हुए सड़कों पर निकले और उनके पीछे-पीछे मंत्रमुग्ध भक्त भी शामिल हुए। पुष्पों की सजावट और रोशनी में 'जय श्री राम' का चित्रण करने वाले औपचारिक द्वार शहर की आभा को बढ़ा रहे हैं।

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!