पाबंदी के बावजूद भी धड़ल्ले से चले आटो रिक्शा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Aug, 2017 08:53 AM

auto rickshaws run through the lane despite the ban

संडे बाजार को लेकर ज्योति चौक की तरफ लगने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस आटो रिक्शा पर लगी पाबंदी को लागू नहीं करवा पा रही है।

जालंधर(रविंदर शर्मा): संडे बाजार को लेकर ज्योति चौक की तरफ लगने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस आटो रिक्शा पर लगी पाबंदी को लागू नहीं करवा पा रही है। प्रशासन की तरफ से लगाई गई पाबंदी के बावजूद रविवार को बस्ती अड्डा चौक की तरफ से ज्योति चौक संडे बाजार की तरफ आटो रिक्शा धड़ल्ले से घूमते रहे।

ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिस मुलाजिम ने इन्हें रोकने की जरूरत नहीं समझी। उल्लेखनीय है कि संडे बाजार में उमड़ती भारी भीड़ के कारण किसी तरह का कोई हादसा न हो, इसको लेकर प्रशासन ने रविवार को ज्योति चौक की तरफ किसी भी आटो रिक्शा के आने पर रोक लगाई हुई है।

पुलिस कमिश्नर प्रवीन कुमार सिन्हा व डी.सी. वरिन्द्र कुमार शर्मा ने इन निर्देशों को गंभीरता से लागू करने के आदेश दिए थे। ये आदेश महज कुछ सप्ताह ही चल सके। एक तरफ जहां गुरमीत राम रहीम को बलात्कार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल चल रहा है, वहीं सोमवार को इस मामले में सजा सुनाई जाने के बाद खुफिया एजैंसियों ने हिंसा की आशंका जाहिर की, मगर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से लगाई पाबंदियों को गंभीरता से लागू नहीं करवाया जा रहा। रविवार को भी ज्योति चौक के पास पुलिस का पूरा काफिला खड़ा रहा। मगर किसी भी मुलाजिम ने धड़ल्ले से घूम रहे आटोज को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!