जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, एक की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 16 Jun, 2026 11:57 AM

firing over land dispute

अजनाला के पास के गांव खतराय कलां में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई तकरार खूनी झड़प में बदल गई।

अजनाला/सुधार (बाठ): अजनाला के पास के गांव खतराय कलां में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई तकरार खूनी झड़प में बदल गई। इस दौरान चली गोली के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक जरनैल सिंह जैलो और जतिंदरपाल सिंह के बीच जमीन के मामले को लेकर तनाव चल रहा था। मंगलवार सुबह दोनों पक्षों के बीच हुई तकरार के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। गांव में हुई इस खूनी घटना से इलाके में दहशत और मातम का माहौल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!