Edited By Urmila,Updated: 06 Jun, 2026 09:03 AM

बटाला में गुरदासपुर रोड पर नूर बेकरी के पास बाइक सवारों ने दो युवकों को गोली मार कर घायल कर दिया।
दीनानगर/बटाला (हरजिंदर सिंह गोराया) : बटाला में गुरदासपुर रोड पर नूर बेकरी के पास बाइक सवारों ने दो युवकों को गोली मार कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को बटाला के बटाला सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
साहिल पुत्र परमजीत सिंह 16 वर्षीय और आशीष मसीह पुत्र सुच्चा मसीह दोनों वासी गांव गिलावाली बटाला से अपने गांव वापिस जा रहे थे। इसी दौरान दोनों को एक बाइक सवारों ने पीछे से गोलियां चला दी। साहिल और आशीष दोनों को एक-एक गोली लगी और घायल हो गए। दोनों घायलों को बटाला सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। अस्पताल में डॉक्टर साहिल ने दोनों की हालत देखते हुए दोनों को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here