दिनदहाड़े ई-रिक्शा चालक पर तेजधार हथियारों से वार, रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात CCTV में कैद

Edited By Vatika,Updated: 22 Aug, 2026 03:58 PM

attack on e rikshaw owner

दिनदहाड़े एक ई-रिक्शा चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।

लुधियाना (राज): महानगर के प्रेम विहार इलाके में बेखौफ घूम रहे अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ई-रिक्शा चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। तीन हथियारबंद युवकों ने चालक को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ वार किए। अपनी जान बचाने के लिए लहूलुहान हालत में चालक पास ही स्थित एक करियाना दुकान के अंदर घुस गया, जिसके बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। हमले की यह रोंगटे खड़े कर देने वाली पूरी वारदात दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

आरोपियों के हाथों में घातक तेजधार हथियार
जानकारी के अनुसार, घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान संदीप कुमार उर्फ सन्नी (निवासी टिब्बा रोड) के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों और फुटेज के मुताबिक, संदीप जब प्रेम विहार इलाके से गुजर रहा था, तभी तीन युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया। आरोपियों के हाथों में घातक तेजधार हथियार थे। बिना कोई मौका दिए तीनों हमलावरों ने संदीप पर अंधाधुंध वार करने शुरू कर दिए, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। लगातार हो रहे हमलों के बीच संदीप ने हिम्मत दिखाई और भागकर पास की एक करियाना दुकान के अंदर शरण ली। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर दुकान के अंदर तक उसका पीछा करते हुए लगातार तेजधार हथियारों से वार करते रहे।

दुकान के अंदर चीख-पुकार मचने और आसपास के लोगों के जुटने की आहट पाकर हमलावर तुरंत मौके से भाग निकले।घायल संदीप को तुरंत खून से लथपथ हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है वारदात की सूचना मिलते ही थाना टिब्बा की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी एएसआई रविंदर ने बताया कि पुलिस को घटना की शिकायत मिल गई है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज के जरिए हमलावर तीनों युवकों के हुलिए और पहचान की तस्दीक की जा रही है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!