लुधियाना में कार वॉश संचालक पर हमला, पूर्व किरायेदार के बेटों पर मारपीट और लूटपाट के आरोप

Edited By Kalash,Updated: 01 Sep, 2026 09:49 AM

attack on car wash operator in ludhiana

शहर के दुगरी इलाके में स्थित सीआरपीएफ कॉलोनी के पास एक कार वॉश संचालक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): शहर के दुगरी इलाके में स्थित सीआरपीएफ कॉलोनी के पास एक कार वॉश संचालक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कार वॉश के अंदर जबरन रेहड़ी व काउंटर रखने का विरोध करने पर आरोपियों ने संचालक पर हमला कर दिया और उससे 20 हजार रुपये की नकदी व सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह सीआरपीएफ कॉलोनी, दुगरी में 'कार वॉश' के नाम से गाड़ियां धोने का काम करता है। यह कार वॉश करीब 3 महीने तक केवलजीत सिंह उर्फ राजा ने किराये पर चलाई थी, लेकिन पिछले 2 महीनों से उसने यह काम वापस मुद्दई को सौंप दिया था। शिकायत के अनुसार, 26 अगस्त को केवलजीत सिंह उर्फ राजा ने अपनी रेहड़ी और काउंटर जबरन कार वॉश के अंदर रख दिया था।

जब मुद्दई ने इस संबंध में केवलजीत सिंह के बेटे को मैसेज कर रेहड़ी हटाने को कहा, तो सिमरप्रीत सिंह अपने भाई मानू और दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ मौके पर आ धमका। आरोपियों ने आते ही मुद्दई के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई पर उतर आए। हमलावरों ने मुद्दई के पास मौजूद करीब 20,000/- रुपये की नकदी और गले में पहनी सोने की चेन झपट ली। इसके अलावा आरोपियों ने मुद्दई का मोबाइल फोन और दुकान के काउंटर का शीशा भी बुरी तरह तोड़ दिया।

वारदात के बाद आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर पीड़ित के बयानों के आधार पर सिमरप्रीत सिंह, मानू और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश जारी है और आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!