दरिंदगी की हदें पार, दिव्यांग व्यक्ति को बेरहमी से पीट-पीट कर किया बेहाल (देखें तस्वीरें)

Edited By Vatika,Updated: 20 May, 2022 02:07 PM

attack handicapped

सुल्तानपुर लोधी में एक दरिंदगी की घटना सामने आई है।

सुलतानपुर लोधी (चंद्र): सुल्तानपुर लोधी में एक दरिंदगी की घटना सामने आई है। यहां एक लाचार दिव्यांग व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस हमले में दिव्यांग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी एक टांग और बाज़ू जोकि पहले ही टूटी हुई थी लेकिन इस अत्याचार में उसकी दूसरी बाज़ू भी टूट गई। 

PunjabKesari

यह सारी घटना सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के बाहर की है। जिस समय पर उक्त व्यक्ति की मारपीट की गई तो लोग भी वहां इकठ्ठे हो गए और दोषी को काबू करके पुलिस हवाले किया गया हैं। जिसके बाद पीड़ित को भी इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाख़िल करवाया गया।
PunjabKesari
इस पूरी घटना दौरान पीड़ित जो पहले ही दिव्यांग है, उसकी दूसरी बाज़ू भी टूट गई और शरीर के अन्य कई हिस्से पर चोट के गहरे निशान हैं। इस घटना के बाद थाना प्रमुख एस.एच.ओ. गगनदीप सेखों का कहना है कि जांच दौरान जो भी सामने आएगा बनती कार्यवाही की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!