ATM काटने वाले खूंखार अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश, 2 सरगना हथियारों समेत गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 02 Jun, 2026 03:26 PM

atm cutting gang busted

कमिश्नरेट पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अंतर-जिला स्तर पर एटीएम काटने वाले एक खूंखार गिरोह का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

लुधियाना (राज): कमिश्नरेट पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अंतर-जिला स्तर पर एटीएम काटने वाले एक खूंखार गिरोह का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त ऑपरेशनल टीमों ने गिरोह के दो मुख्य गुर्गों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों, गैस कटर और वारदात में इस्तेमाल होने वाली अर्टिगा कार समेत दबोच लिया है। पुलिस की इस कामयाबी से पंजाब के तीन अलग-अलग जिलों में हुई एटीएम चोरी की पांच बड़ी वारदातें सुलझ गई हैं।

 ATM Cutter Gang

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि यह गिरोह दिन के समय सुनसान इलाकों में बने एटीएम की रेकी करता था और रात को हाई-टेंपरेचर इंडस्ट्रियल गैस कटर की मदद से उन्हें निशाना बनाता था। बीती 19 और 20 मई की दरमियानी रात को इस गिरोह ने नूरवाला रोड, शिवपुरी चौक के पास एक एटीएम को काटने का प्रयास किया। गैस कटर से एटीएम काटते समय अचानक शॉर्ट-सर्किट होने से वहां आग लग गई, जिसके चलते आरोपियों को काम बीच में ही छोड़कर भागना पड़ा।

इसी दौरान जब नाइट पेट्रोलिंग पर तैनात पीसीआर की टीम ने संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की, तो पकड़े जाने के डर से बेखौफ बदमाशों ने पुलिस मुलाजिमों पर सीधी गोलियां बरसा दीं। पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुए पीछा किया और तुरंत थाना बस्ती जोधेवाल में विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हाईटेक और इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने जाल बिछाकर पहले आरोपी जसमिंदर सिंह उर्फ जस्स निवासी अमृतसर को कार समेत दबोचा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी कर गिरोह के दूसरे मुख्य सरगना दीपक कुमार उर्फ दीपू बिहारी को भी धर दबोचा, जिसके कब्जे से पुलिस पर फायर की गई .32 बोर की पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पकड़ा गया आरोपी दीपू बिहारी एक आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से ही हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट और आर्म्स एक्ट के करीब 21 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पूछताछ में इस गैंग ने लुधियाना, जालंधर और फगवाड़ा में की गई एटीएम डकैती की 5 वारदातों को कबूल लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों का रिमांड हासिल कर इनके वित्तीय लेन-देन खंगाल रही है और फरार चल रहे इनके बाकी 4 साथियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!