पंजाब में 300 युनिट मुफ्त बिजली के ऐलान पर बोले अरविंद केजरीवाल

Edited By Kalash,Updated: 17 Apr, 2022 10:17 AM

arvind kejriwal said on free electricity in punjab

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में भगवंत मान की सरकार की तरफ से पहली गारंटी को पूरा करने के लिए पंजाब के लोगों को शुभकामनाएं

जालंधर (धवन): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में भगवंत मान की सरकार की तरफ से पहली गारंटी को पूरा करने के लिए पंजाब के लोगों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा है कि वह मुख्यमंत्री से उम्मीद करते हैं कि वह इस काम को पूरा करेंगे। जितनी जल्दी हो सके और गारंटियों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि हमने अपना पहला वादा पूरा किया है। हम वहीं करते हैं जो हम कहते हैं। अन्य पार्टियों की तरह झूठे वायदे नहीं करते।

यह भी पढ़ें : पंजाब में अभी जारी रहेगा लू का प्रकोप, इस दिन को बारिश के आसार

इसीलिए पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अपनी पहली गारंटी जो 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की थी, पूरी कर दी है। केजरीवाल ने कहा कि अब पंजाब में साफ इरादों वाली इमानदार, देश भक्त सरकार आ गई है। वह भ्रष्टाचार को खत्म कर पैसा बचाएगी। पंजाब की तरक्की में पैसो की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने एक ट्वीट के द्वारा पहली गारंटी की पूर्ति के लिए समूह पंजाबियों को बधाई देते कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों की बेहतरी के लिए एक अहम कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें : इस IPS Officer को लेकर पंजाब सरकार Confused, 10 दिन में 3 बार हुआ ट्रांसफर

इसके साथ सभी लोगों को फायदा होगा। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में एक बार फिर संकेत दिया कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। भगवंत मान ने भी अपने संबोधन में एक बार फिर भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन का जिक्र किया है। इससे पता लगता है कि सरकारी क्षेत्र में भ्रष्टाचार को रोकने की मुहिम अभी रुकने वाली नहीं है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!