Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 May, 2022 06:26 PM

राज्य में शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई को लेकर नया ऐलान किया गया है।
चंडीगढ़ : राज्य में शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई को लेकर नया ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब के सभी स्कूलों में छात्रों को अब 2 शिफ्टों में पढ़ाया जाएगा। पंजाब सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में 2 शिफ्टों में पढ़ाई कराने का फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने स्कूलों में छात्रों की संख्या ज्यादा होने के कारण और जगह कम होने की वजह से यह फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने स्कूलों को अब डबल शिफ्ट में चलाने का निर्णय लिया है।
निर्देशों के तहत प्राइमरी स्कूलों की 1 अप्रैल से 30 सितम्बर में सुबह की शिफ्ट रहेगी, जबकि 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक शाम की शिफ्ट रहेगी। वहीं अपर क्लास 1 अप्रैल से 30 सितम्बर तक शाम की शिफ्ट रहेगी। गर्मियों में पहली शिफ्ट सुबह 7 से 12 बजे तक चलेगी, वहीं दूसरी शिफ्ट का टाइम दोपहर 12.30 से 5 30 बजे तक रहेगा। इसी तरह से सर्दियों में सुबह 7.30 से 12.30 बजे तक पहली शिफ्ट होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.15 से शाम 5.15 तक चलेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here