अनमोल क्वात्रा ने बंद किया NGO, जानें क्यों उठाया यह कदम

Edited By Vatika,Updated: 20 Sep, 2019 10:50 AM

anmol quatra closed ngo

पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया पर लाइव होकर ज़रूरतमंदों की मदद करने वाले अनमोल क्वात्रा ने अपना एन.जी.ओ. बंद कर दिया है।

लुधियाना (नरिन्दर): पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया पर लाइव होकर ज़रूरतमंदों की मदद करने वाले अनमोल क्वात्रा ने अपना एन.जी.ओ. बंद कर दिया है। 

भरे मन से सोशल मीडिया पर लाइव होकर अनमोल ने कहा कि वह अपने कुछ साथियों के साथ शहर के अस्पतालों के बाहर से ही जरूरतमंद लोगों की मदद करता था और लोगों का उसने उम्मीद से ज़्यादा साथ दिया। वह लाखों लोगों की मदद करने में भी सफल रहा लेकिन कुछ दिनों से उसके इस नेक काम की आलोचना होनी शुरू हो गई और उस पर कीचड़ उछाला जाने लगा, जिससे दुखी होकर अनमोल ने इतना बड़ा कदम उठाया है। अनमोल ने इस सेवा को बंद करने के ऐलान के साथ-साथ कहा कि यदि कोई इस काम को जारी रखना चाहता है तो वह उसका हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार है। 
 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!