जल्द गिरफ्त में होगा आकाशदीप, खुलेंगे बाबा की आत्महत्या के राज

Edited By Vatika,Updated: 08 Oct, 2019 08:40 AM

akashdeep will soon be arrested

ड्रग तस्करों की गोलियों से शहीद हुए स्पैशल टासक फोर्स के कांस्टेबल गुरदीप सिंह हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से गिरफ्तार कर

अमृतसर(संजीव): ड्रग तस्करों की गोलियों से शहीद हुए स्पैशल टासक फोर्स के कांस्टेबल गुरदीप सिंह हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से गिरफ्तार कर ट्रांजिट वारंट पर अमृतसर लाए गए वरिन्द्र सिंह ऊर्फ फोरनर व उसके साथी राजनदीप सिंह को आज देहाती पुलिस ने अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

रिमांड पर पूछताछ में फरार तीसरे साथी आकाशदीप की जानकारी निकलवा उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, वहीं एस.टी.एफ. व तस्करों के बीच ड्रग डील करवाने वाले डेरे के बाबा सिमरनजीत सिंह के राज भी खोले जाएंगे, जिसने अपना नाम सामने आने पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली थी। एस.एस.पी. देहाती विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि दोनों तस्करों से ड्रग डील से लेकर कांस्टेबल हत्याकांड के बाद यू.पी. भागने का पूरा ब्यौरा लिया जाएगा। उनसे हथियारों के अलावा नशीले पदार्थ भी मिलने की उम्मीद है। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!