मरीजों के लिए राहत की खबर: सिविल अस्पताल में लगी नई X-Ray मशीन, जल्द शुरू होगी जांच

Edited By Vatika,Updated: 02 Oct, 2026 08:47 AM

ludhiana civil hospital

महानगर के सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए रेडियोलॉ

लुधियाना (राज): महानगर के सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए रेडियोलॉजी विभाग को एक और अत्याधुनिक नई एक्स-रे मशीन उपलब्ध करवाई गई है। अस्पताल परिसर में मशीन की डिलीवरी हो चुकी है और तकनीकी टीम द्वारा इसे इंस्टॉल करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। इस नई हाईटेक मशीन के चालू होते ही अस्पताल की डायग्नोस्टिक क्षमता में बड़ा इजाफा होगा और जांच के लिए घंटों कतारों में खड़े रहने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी दिक्कतों से स्थायी निजात मिल सकेगी।

पुरानी मशीनों के गर्म होने से ठप पड़ा काम, दोपहर बाद लौटे मरीज
वर्तमान में सिविल अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में दो पुरानी एक्स-रे मशीनों के सहारे काम चलाया जा रहा है। यहां दो नियमित रेडियोलॉजिस्ट तैनात हैं, जबकि एक विशेषज्ञ डेपुटेशन पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पुरानी तकनीक पर आधारित होने के कारण ये मशीनें लगातार लोड पड़ने पर जल्दी गर्म (ओवरहीट) हो जाती हैं, जिसके चलते तकनीकी खराबी से बचाने के लिए इन्हें बीच-बीच में अनिवार्य रूप से बंद करना पड़ता है। वीरवार को भी अत्यधिक लोड के कारण पुरानी एक्स-रे मशीन अचानक गर्म हो गई, जिसके बाद दोपहर करीब 1:00 बजे जांच का काम पूरी तरह रोकना पड़ा। इसके चलते दूर-दराज से आए दर्जनों गंभीर व चोटिल मरीजों को बिना एक्स-रे करवाए ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। अस्पताल स्टाफ ने प्रभावित मरीजों को अब शनिवार को दोबारा आकर एक्स-रे करवाने की बात कही है।

रोजाना 100 से 150 टेस्ट, वीकेंड के बाद बढ़ जाता है दबाव
सिविल अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में रोजाना औसतन 100 से 150 मरीजों के एक्स-रे टेस्ट किए जाते हैं।
रविवार के साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को मरीजों की संख्या में भारी उछाल दर्ज किया जाता है। ऐसे में पुरानी मशीनों के बार-बार गर्म होने या बंद पड़ने से कतारें मुख्य गलियारे तक लंबी खिंच जाती हैं और फ्रैक्चर व गंभीर दर्द से जूझ रहे मरीजों को घंटों फर्श या व्हीलचेयर पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।

जल्द शुरू होगी सेवा, एसएमओ डॉ. अखिल सरीन:
सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. अखिल सरीन ने बताया कि रेडियोलॉजी विभाग में मरीजों की बढ़ती तादाद और पुरानी मशीनों की सीमाओं को देखते हुए नई मशीन की मांग भेजी गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि अत्याधुनिक नई एक्स-रे मशीन अस्पताल पहुंच चुकी है और वर्तमान में इसे कमरे में इंस्टॉल और कैलिब्रेट किया जा रहा है। डॉ. सरीन ने भरोसा दिलाया कि इंस्टॉलेशन की तकनीकी प्रक्रिया पूरी होते ही इसे मरीजों की सेवा के लिए चालू कर दिया जाएगा। नई मशीन के सक्रिय होने से न केवल जांच रिपोर्ट तेज और सटीक मिलेगी, बल्कि पुरानी मशीनों पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव भी खत्म हो जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!