राहुल गांधी से मुलाकात के बाद राजा वड़िंग का बड़ा बयान

Edited By Vatika,Updated: 02 Oct, 2026 01:15 PM

punjab congress raja warring

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राहुल गांधी से मुलाकात कर औपचारिक रूप से कांग्रेस प्रदे

चंडीगढ़: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राहुल गांधी से मुलाकात कर औपचारिक रूप से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया है। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद वड़िंग ने कहा कि इस दौरान राहुल गांधी से उन्हें बहुत प्यार मिला।

राजा वड़िंग ने राहुल गांधी का किया आभार व्यक्त
वड़िंग ने कहा कि मुलाकात के दौरान उन्होंने राहुल गांधी से पंजाब में कांग्रेस को क्या करना चाहिए, आगे क्या होने वाला है, अपने साढ़े चार साल के अनुभव, पंजाब में कांग्रेस के सामने मौजूद चुनौतियों और उनसे निपटने के तरीकों को लेकर पूरी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उनके जैसे एक कार्यकर्ता को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बनाया, जिसके लिए वह उनके आभारी हैं। वड़िंग ने कहा कि हर व्यक्ति को एक दिन पूर्व पदाधिकारी बनना होता है। उन्होंने राहुल गांधी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जब भी कांग्रेस को उनकी जरूरत होगी, वह पार्टी के साथ खड़े रहेंगे।
 

इस्तीफा मांगा नहीं बल्कि खुद दिया इस्तीफा
वड़िंग ने साफ किया कि उनसे इस्तीफा मांगा नहीं गया, बल्कि उन्होंने खुद इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा, “मुझे राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया था और मैंने उन्हें अपना इस्तीफा दे दिया। मैं किसी के रहमोकरम पर नहीं जीता हूं।” वड़िंग ने कहा कि शीर्ष पद तक पहुंचना उपलब्धि होती है, लेकिन कोई भी व्यक्ति हमेशा शीर्ष पर नहीं रह सकता। अब वह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बारे में कोई क्या कहता है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वह सिर्फ अपने मन की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर जो भी मेहरबानी हुई, वह राहुल गांधी की थी और उन्होंने अपने नेता के सामने अपनी बात रख दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!