अकाली नेता के बेटे का इस हालत में मिला श/व, फैली सनसनी

Edited By Kalash,Updated: 11 Jul, 2024 02:45 PM

akali leader s son s body found

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

माहिलपुर : होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित कस्बा माहिलपुर के बाहर एक सुनसान इलाके में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। थाना माहिलपुलिस की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल बादल के सर्कल माहिलपुर के प्रधान दइया मेघोवाल ने थाना माहिलपुर की पुलिस को बताया कि उनका बेटा मनदीप सिंह (29) जो कि रात 8 बजे घर से पनीरे लेने के लिए गया था। जब वह देर रात घर न पहुंचा को उन्होंने उसकी रात 2 बजे तक तलाश की पर वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाना माहिलपुर की पुलिस को सूचना दी। उन्हें सुबह पुलिस ने सूचना दी कि माहिलपुर के बाहर कलगीधर आई.आई.टी. के पास एक शव पड़ा है।   

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि जब मौके पर जाकर देखा तो मोटरसाइकिल नंबर पी.बी. 07बी टी 1848 गिरा हुआ था। शव मोटरसाइकिल से करीब 50 फीट की दूरी पर पड़ा था। दइया सिंह ने बताया कि मनदीप सिंह की एक साल पहले शादी हुई थी और मनदीप सिंह ने भी कनाडा चले जाना था। आज सुबह उसकी मौत की खबर मिल गई। थाना माहिलपुर की पुलिस ने शव को कब्जे  में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एस.पी. होशियारपुर सरबजीत सिंह ने बताया कि मनजीत सिंह की ऐसा लगता है कि ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!