Edited By Kalash,Updated: 01 Dec, 2021 01:20 PM
कच्चे अध्यापकों द्वारा लगातार पंजाब सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया जा रहा है। नौकरी को पक्का करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे 4 कर्मचारी खरड़ के नजदीक एक टावर पर चढ़ गए।
चंडीगढ़: कच्चे अध्यापकों द्वारा लगातार पंजाब सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया जा रहा है। नौकरी को पक्का करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे 4 कर्मचारी खरड़ के नजदीक एक टावर पर चढ़ गए। आपको बता दें कि हरप्रीत कौर, निशांत, रंजना, गुरबिन्दर सिंह नामक कर्मचारी रेगुलर करने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गए। कच्चे अध्यापकों ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एक ओर खुद को गरीबों का मसीहा कह रहे हैं वही दूसरी ओर पंजाब के नौजवान अपने अधिकारों के लिए टावरों पर चढ़ अपनी जान की बाजी लगानी पड़ रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर थाना सिटी खरड़ एस.एच.ओ विजय शर्मा समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here