पंजाब में हाई अलर्ट के बाद बेखौफ लुटेरों ने मंदिर व डेरे को बनाया निशाना

Edited By Urmila,Updated: 20 Jun, 2022 01:57 PM

after high alert in punjab fearless robbers targeted the temple and camp

पंजाब में ''भारत बंद'' को लेकर ''अग्निपथ'' के खिलाफ हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा मुहैया कराने के लिए लुधियाना सहित राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण और ...

खन्ना (विनायक): पंजाब में 'भारत बंद' को लेकर 'अग्निपथ' के खिलाफ हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा मुहैया कराने के लिए लुधियाना सहित राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं हाई अलर्ट में स्वयं को पुलिस कर्मी बताने वाले बेखौफ लुटेरों ने खन्ना पास राजेवाल गांव में दो धार्मिक स्थलों पर छापेमारी कर नकदी व अन्य कीमती सामान लूट लिया। जिक्रयोग्य है कि रविवार की आधी रात को रॉडों और डंडों सहित लुटेरों ने मंदिर के पुजारी व पास के डेरे के संत को बांधकर उनके पास से नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। इस घटना को लेकर गांववासियों भय व दहशत का माहौल है।

गांव निवासी वैद पुष्पिंदर कुमार ने बताया कि गांव में एक प्राचीन श्री नीलकंठ मंदिर था, जहां पुजारी रवि कुमार को लुटेरों ने खुद को पुलिस वाला बता चिट्टे की मांग करना शुरू कर दी और कहा कि चिट्टा कहां है? बाद में तलाशी के बहाने मंदिर के ताले तोड़कर नकदी लूट ली। उन्होंने कहा कि रविवार की मध्यरात्रि में करीब 10 व्यक्ति मंदिर में आए, उनके चेहरे ढके हुए थे और उन्होंने मुंह बांध रहे रखे थे और लोहे की रॉडों से लैस थे।

लुटेरों ने खुद को नकली पुलिसकर्मी बताकर पुजारी को धमकाया कि वह चिट्टा बेच रहा है। इसके बाद लुटेरों ने पुजारी से 4,500 रुपए नकद, एक मोबाइल फोन और दो घड़ियां ले लीं। इसके अलावा नजदीक ही एक डेरे संत से 1500 रुपए और एक मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। सबसे पहले लुटेरों ने सी.सी.टी.वी. कैमरों को तोड़ दिया और डी.वी.आर. अपने साथ ले गए। मौके पर पहुंचे सदर खन्ना थाना प्रमुख नछत्तर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का पता लगाकर लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!