धार्मिक स्थल से खाना खाने के बाद बीमार पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, बड़ी वजह आई सामने

Edited By Tania pathak,Updated: 02 Apr, 2021 03:18 PM

after eating food husband cut sick wife with an ax

गांव भूरे में एक ख़ूनी वारदात को अंजाम देते हुए पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को काट कर कत्ल कर दिया।

धनौला (राईया, रवीन्द्र): गांव भूरे में एक ख़ूनी वारदात को अंजाम देते हुए पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को काट कर कत्ल कर दिया। इस घटना के बाद लोगों में सनसनी फैल गई और घटना स्थान पर लोगों का जमावड़ा होना शुरू हो गया। मिली जानकारी अनुसार गांव भूरे निवासी जगसीर सिंह (35) पुत्र निक्का सिंह आज करीब 10.30 बजे गुरुद्वारा साहब में रोटी खाने के उपरांत अपने घर पहुंचा जहां उसने बीमार पड़ी अपनी पत्नी हरप्रीत कौर को कुल्हाड़ी के साथ काट दिया और कत्ल करने बाद में फरार हो गया।

PunjabKesari
थाना धनौला के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर विजय कुमार ने अपने सहायक अफसरों के साथ घटना स्थान का जायजा लिया और कत्ल में इस्तेमाल हुई कुलहाड़ी को कब्ज़े में लेकर लोगों के बयान लिखे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जगसीर सिंह का विवाह करीब 13 साल पहले मानसा के भीखी अधीन आते गांव की रहने वाली हरप्रीत कौर के साथ हुआ था। इस दौरान उनके घर लड़की वीरपाल कौर (11) और पुत्र करन सिंह (9) ने जन्म लिया जबकि परिवार शुरू से भट्टे पर काम करता था।

मृतका हरप्रीत कौर दिनरात मेहनत मजदूरी करती थी जबकि जगसीर सिंह के शराब पीने के कारण घर में क्लेश रहता था। क्लेश के कारण मृतका कुछ समय पहले अपने मायके चली गई थी अभी कुछ दिन पहले ही उसे फिर समझौते के साथ लाया गया था। बीती देर रात मामूली तकरार के बाद आज सुबह जगसीर सिंह ने उक्त घटना को अंजाम देते हुए अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि आरोपी जगसीर सिंह के साले के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है जबकि आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!