रिश्वतखोरी के मामले में पकड़ी गई ए.सी.पी. और रीडर कोर्ट में पेश, भेजा रिमांड पर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Aug, 2024 09:50 PM

acp and reader arrested in bribery case presented in court

वैवाहिक विवाद सुलझाने के लिए शिकायकर्त्ता से 30 हजार रुपए रिश्वत लेने वाली वुमन सैल की ए.सी.पी. निर्दोष कौर और उसके रीडर बेअंत सिंह को विजीलैंस ने अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

लुधियाना (राज): वैवाहिक विवाद सुलझाने के लिए शिकायकर्त्ता से 30 हजार रुपए रिश्वत लेने वाली वुमन सैल की ए.सी.पी. निर्दोष कौर और उसके रीडर बेअंत सिंह को विजीलैंस ने अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। दोनों आरोपियों से विजिलेंस के अधिकारी पूछताछ करने में जुटे है। एस.एस.पी. विजीलैंस रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था। जहां अदालत के सामने सबूत रखे गए और सारे केस के बारे में पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। विजीलैंस की टीम ने दोनों आरोपियों का 5 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था मगर अदालत ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि ओर कितने लोगों से ऐसी रिश्वत ली गई है। यहां बता दें कि बठिंडा के गांव घुद्धा के प्रितपाल कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई थी। प्रितपाल के भांजे अश्वनी कुमार का विवाह लुधियाना की एक लड़की के साथ हुआ था। दोनों में विवाद हो गया था। इसके बाद लड़की ने वुमन सेल में शिकायत दी थी। कार्रवाई न होने की बात कह कर ए.सी.पी. के रीडर बेअंत सिंह ने ए.सी.पी. निर्दोष कौर से मिलवाया और उससे रिश्वत की मांग की थी। 60 हजार में सौदा तय हुआ था। एक किस्त 30 हजार रुपए दे दी थी। जब दूसरी किस्त दी गई तो विजीलैंस ने आरोपियों को दबोच कर केस दर्ज कर लिया।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!