Edited By Kalash,Updated: 02 Nov, 2026 12:02 PM

खन्ना में शिवसेना नेता महंत कश्मीर गिरी के घर से हेरोइन बरामद होने के मामले में नया मोड़ सामने आया है।
पंजाब डेस्क : खन्ना में शिवसेना नेता महंत कश्मीर गिरी के घर से हेरोइन बरामद होने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस मामले की एक वीडियो सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। बता दें कि महंत कश्मीर गिरी के घर लगे गुप्त कैमरे की रिकॉर्डिंग में दिखाई दे रहा है कि कथित तौर पर एक ASI उनके कमरे में जाता है और उनके गद्दे के नीचे कुछ रखता है। वहीं इसके बाद पुलिस ने उसी जगह से करीब 30 ग्राम हेरोइन बरामद की।
इस वीडियो रिकॉर्डिंग के सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की गई है। बता दें कि इस मामले में SSP डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने ASI सुखदेव सिंह को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है। वहीं महंत कश्मीर गिरी को भी मामले से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं SIT की जांच के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here