3 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी यू.पी. से गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Oct, 2020 11:23 AM

accused of raping a 3 year old girl arrested

यह घटना थाना सदर के ही अधीन पड़ते एक गांव की है। एस.एच.ओ. कमलजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ........

जालंधर(महेश): 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना सदर की पुलिस ने यू.पी. से गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहिन्द्र उर्फ विस्पाल (28) पुत्र राम प्यारा को माननीय अदालत में पेश कर सदर पुलिस ने रिमांड हासिल किया है।

यह घटना थाना सदर के ही अधीन पड़ते एक गांव की है। एस.एच.ओ. कमलजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ 26 मई 2019 को आई.पी.सी. की धारा 376 व पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद आरोपी यू.पी. भाग गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। जैसे ही पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने गांव भाग गया है तो ए.एस.आई. राजिन्द्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ वहां पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर जालंधर ले आए। आरोपी द्वारा की गई घिनौनी हरकत को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी लड़़की के पिता के साथ ही काम करता था और एक दिन उसे वरगला कर अपने कमरे में ले गया, जहां उससे उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को माननीय अदालत द्वारा भगौड़ा करार दिया जा चुका था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!