दर्दनाक हादसे में 23 साल के युवक की मौत, 29 को जाना था विदेश

Edited By Vatika,Updated: 25 May, 2022 12:30 PM

accident 23 year young man died

कस्बा खडूर साहिब के 23 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

खडूर साहिब: कस्बा खडूर साहिब के 23 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भुपिन्दर सिंह भिन्दा पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी खडूर साहिब के रूप में हुई है। मृतक  के पिता बलविन्दर सिंह और दूसरे परिजनों ने जानकारी देते बताया कि उनके बेटे ने 29 मई को विदेश जाना था और वह अपना कुछ ज़रूरी सामान लेने के लिए कस्बा जंडियाला गुरु को जा रहा था। 

उन्होंने बताया कि अड्डा तख्तू चक्क नज़दीक उसकी स्विफट कार बेकाबू होकर पेड़ के साथ जा टकरा गई। हादसा इतना ज़बरदस्त था कि उसकी मौके पर मौत हो गई। पिता ने बताया कि उनके 2 ही बेटे थे और एक बेटे की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है और आज सड़क हादसे दौरान दूसरे की भी मौत हो गई है। इस नौजवान की मौत कारण पूरा परिवार और इलाके में शोक की लहर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!