Punjab: बारिश के कहर के बीच 4 साल के मासूम की मौ+त, देखें तस्वीरें

Edited By Vatika,Updated: 02 Aug, 2024 03:19 PM

accident

जिससे विशाल और नवजोत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए तथा गुरफतह सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

अमृतसर: पंजाब में बारिश के बीच हलका अटारी के अधीन पड़ते गांव खैरनबाद में एक गरीब परिवार की छत गिरने से गुरफतह सिंह (4) की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक, मृतक गुरफतह सिंह के पिता लवप्रीत सिंह अपने भाई विशाल, बेटे गुरफतिह सिंह और 8 साल की बेटी नवजोत कौर के साथ कच्ची छत पर सो रहे थे। सुबह होने पर  मृतक बच्चे का पिता कच्ची छत से बाहर आया ही था कि छत गिर गई , जिससे विशाल और नवजोत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए तथा गुरफतह सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आधी रात से शुरू हुई बारिश के कारण सुबह करीब 8 बजे  छत गिर गई, जिससे चार वर्षीय बच्चा गुरफतह  सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!