दर्दनाक हादसाः मोटरसाइकिल सवार को 200 मीटर तक घसीटता ले गया रेत से भरा टिप्पर

Edited By Vatika,Updated: 17 May, 2022 09:37 AM

accident

थाना लाडोवाल के अधीन आते टोल प्लाजा पर एक रेत से भरे टिप्पर के चालक ने

लुधियाना (अनिल): थाना लाडोवाल के अधीन आते टोल प्लाजा पर एक रेत से भरे टिप्पर के चालक ने मोटरसाइकिल पर जा रहे युवक को कुचल दिया जिसकी उपचार दौरान मौत हो गई। 

थाना प्रभारी जसवीर सिंह कौलधार ने बताया कि सुबह 10 बजे के करीब फिल्लौर की तरफ से एक युवक अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर लुधियाना की तरफ जा रहा था कि पीछे से रेत का भरा एक टिप्पर तेज रफ्तार से आया जिसने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार युवक टिप्पर के नीचे आ गया और टिपर चालक उसे 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर खड़े लोगों ने गम्भीर रूप में घायल युवक को टिप्पर के नीचे से निकला और एम्बुलैंस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जांच अधिकारी थानेदार बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान पुरुषोत्तम लाल (20) पुत्र राज कुमार निवासी गांव सगल काजियां मुकद्दरपुर के रूप में हुई है पुलिस ने टिप्पर चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है जहां मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!