जालंधर में कोरोना का कहर, महिला की मौत सहित 600 के करीब नए मामले आए सामने

Edited By Urmila,Updated: 16 Jan, 2022 05:07 PM

about 600 new cases came to light in jalandhar including the havoc of corona

कोरोना की बढ़ती रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही। हर रोज कोरोना की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है जिसके चलते आज जिले में 552 लोगों की रिपोर्ट....

जालंधर (रत्ता): कोरोना की बढ़ती रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही। हर रोज कोरोना की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है जिसके चलते आज जिले में 552 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और एक 52 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार आज डाक्टरों, छोटे बच्चों सहित सुरक्षाकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। आपको बता दें कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 465 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इनमें से कुछ लोग अन्य जिलों के रहने वाले बताए जा रहे थे। 

इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीजों के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव आने वाले रोगियों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना ने काफी रफ्तार पकड़ी है और पॉजिटिव मरीजों की संख्या में काफी बढ़ौतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वे मास्क पहन कर रखें और कोरोना गाइडलाइंस की पालना करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!