‘आप’ सरकार पंजाब को कर्ज़ के दलदल में धकेल रही है, वित्तीय कुप्रबंधन ने अर्थव्यवस्था को कमजोर किया : ढिल्लों

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Aug, 2026 06:06 PM

aap government is pushing punjab into a debt quagmire dhillon

भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी की सरकार की आर्थिक नीतियों और वित्तीय कुप्रबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ‘आप’ सरकार ने पंजाब को विकास के बजाय कर्ज़ के ऐसे दलदल में धकेल दिया है, जिसका बोझ आने वाली...

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी की सरकार की आर्थिक नीतियों और वित्तीय कुप्रबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ‘आप’ सरकार ने पंजाब को विकास के बजाय कर्ज़ के ऐसे दलदल में धकेल दिया है, जिसका बोझ आने वाली पीढ़ियों को भी उठाना पड़ेगा।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले पंजाब पर लगभग 2 लाख 82 हजार करोड़ रुपये का कर्ज़ था, लेकिन ‘आप’ सरकार के लगभग साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान यह कर्ज़ बढ़कर करीब साढ़े चार लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार नए कर्ज़ ले रही है, लेकिन इस कर्ज़ के मुकाबले राज्य की आय, उत्पादक क्षमता और बुनियादी ढांचे में उसी अनुपात में कोई ठोस सुधार दिखाई नहीं दे रहा।

उन्होंने कहा कि पंजाब की वित्तीय स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पावरकॉम अब 10 हजार करोड़ रुपये का नया कर्ज़ जुटाने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले गमाडा द्वारा भी 15 हजार करोड़ रुपये के फंड जुटाने का फैसला किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी संस्थानों का लगातार कर्ज़ पर निर्भर होना पंजाब की बिगड़ती वित्तीय स्थिति का गंभीर संकेत है।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि एक ओर पंजाब सरकार वित्तीय संकट का हवाला देकर लोगों की जायज़ मांगों और सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के अधिकारों को लटका रही है, जबकि दूसरी ओर बड़े स्तर पर कर्ज़ लिया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि यदि सरकार की वित्तीय स्थिति इतनी मजबूत है तो फिर सरकारी संस्थानों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए बार-बार भारी कर्ज़ क्यों लेना पड़ रहा है?

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन कर्ज़ों की व्यवस्था के लिए मर्चेंट बैंकरों और अन्य वित्तीय मध्यस्थों को करोड़ों रुपये की फीस का भुगतान करना भी सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ है।

केवल सिंह ढिल्लों ने आरोप लगाया कि पंजाब पर कर्ज़ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इसके बदले लोगों को न तो उस स्तर का विकास दिखाई दे रहा है और न ही रोजगार, उद्योग, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में कोई बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने की राशि को विज्ञापन और राजनीतिक प्रचार में खर्च करने के साथ-साथ पंजाब को लूटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की विफलताओं का हिसाब आगामी विधानसभा चुनावों में जरूर लेंगे। पंजाब की जनता विकास के नाम पर कर्ज़ बढ़ाने और सरकारी खजाने की लूट को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को वित्तीय संकट से बाहर निकालने और विकास की पटरी पर लाने का एकमात्र विकल्प डबल इंजन वाली भाजपा सरकार है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!