आम आदमी पार्टी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भ्रष्टाचार को लेकर कही ये बातें

Edited By Kamini,Updated: 25 Mar, 2022 05:10 PM

aam aadmi party held a press conference said these things about corruption

आम आदमी पार्टी पंजाब द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रैंस की गई। इस दौरान राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों को उठाया गया.........

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी पंजाब द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रैंस की गई। इस दौरान राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों को उठाया गया। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने प्रेस कॉन्फ्रैंस को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पार्टी पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त करेगी और राज्य को स्वच्छ शासन प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी और पंजाब सरकार लोगों के प्रति जवाबदेह हो जाएगी।

मालविंदर कंग ने कहा कि पिछली सरकारों दौरान भ्रष्टाचार की स्थिति ने राज्य की व्यवस्था को खोखला कर दिया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले पर पैनी नजर रखे हुए हैं और पंजाब को विकास के पथ पर ले जाएंगे। मालविंदर कंग ने कहा कि राज्य के विधायकों को एक पेंशन देने का मुख्यमंत्री का निर्णय सराहनीय है।

कंग ने कहा कि पहले विधायकों को 5-6 पेंशन मिलती थी जिसे भगवंत मान सरकार ने रद्द कर दिया है और अब सभी विधायकों को एक ही पेंशन मिलेगी। किसी भी विधायक को 75 हजार रुपए से अधिक पेंशन नहीं दी जाएगी। मालविंदर कंग ने कहा कि इससे राज्य को 5 साल में 80 करोड़ रुपए की बचत होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!