अमेरिका भेजने के नाम पर व्यक्ति को बनाया शिकार, ठगे लाखों

Edited By Urmila,Updated: 04 Sep, 2024 02:41 PM

a person was made a victim in the name of sending him to america

टांडा पुलिस ने एक युवक को अमरीका भेजने का झांसा के कर लाखों की ठगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

टांडा उड़मुड़  (पंडित ): टांडा पुलिस ने एक युवक को अमरीका भेजने का झांसा के कर लाखों की ठगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रमुख गुरिंदर जीत नागरा ने बताया कि पुलिस ने जगजीत सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव कल्याणपुर के बयान पर प्रेम सिंह निवासी चौलांग के खिलाफ यह मामला दर्ज किया है| जगजीत सिंह ने आरोप लगाया कि प्रेम सिंह ने उसके पोते बिक्रमजीत सिंह को 19 लाख रुपये लेने के बावजूद अमेरिका भेजने की बजाय पहले दुबई और बाद में बैंकॉक भेज दिया गया | बाद में उसने उसकी रकम भी वापस नहीं की | आर्थिक अपराध शाखा और पुलिस उपाधीक्षक की जांच के बाद टांडा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!