Edited By Vaneet,Updated: 18 Aug, 2020 04:37 PM

थाना गोइंदवाल साहिब अधीन आते गांव भरोवाल में घरेलू क्लेष के चलते पति ने दातर मार कर पत्नी का कत्ल कर दिया।...
तरनतारन(रमन): थाना गोइंदवाल साहिब अधीन आते गांव भरोवाल में घरेलू क्लेष के चलते पति ने दातर मार कर पत्नी का कत्ल कर दिया। घटना के बाद मृतक महिला का पति और उसके पारिवारिक मैंबर फरार बताए जा रहे हैं। घटना सम्बन्धित सूचना मिलते मौके पर पहुंची थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक मृतक कोमलप्रीत कौर के पिता अमरीक सिंह निवासी कला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जोबनजीत सिंह का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी कोमलप्रीत कौर के साथ तकरार चल रही थी, जिस कारण दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा रहता था। दो दिन पहले हुई लड़ाई दौरान जोबनजीत सिंह ने अपनी पत्नी कोमलप्रीत कौर को दातर मार कर गंभीर जख्मी कर दिया, जिसका इलाज वह घर पर ही करता रहा जिसके चलते दूसरे दिन कोमलप्रीत कौर (21) की मौत हो गई। इसके बाद जोबनजीत सिंह और उसका परिवार फरार हो गए।
थाना प्रमुख हरिन्दर सिंह ने बताया कि मृतक कोमलप्रीत कौर का डेढ़ साल पहले भरोवाल के रहने वाले जोबनजीत सिंह के साथ विवाह हुआ था। जिनका तीन महीने का बच्चा भी है। घरेलू क्लेष के चलते जोबनजीत सिंह ने दातर मार कर कोमलप्रीत कौर का कत्ल कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी अभी फरार हैं। मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता अमरीक सिंह के बयानों के आधार जोबनजीत सिंह, परमजीत सिंह, राज कौर और मलकीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।