विदेश में 6 साल के इस पंजाबी बच्चे की मौत, परिवार ने अस्पताल पर उठाए सवाल

Edited By Vatika,Updated: 25 May, 2022 10:24 AM

6 year old baby died

ब्रिसबेन दे दक्षिणी इलाके लोगन अस्पताल में दाख़िल पंजाबी 6 वर्षीय बच्चे की अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद ही मौत होने की खबर सामने आई है।

ब्रिसबेनः ब्रिसबेन दे दक्षिणी इलाके लोगन अस्पताल में दाख़िल पंजाबी 6 वर्षीय बच्चे की अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद ही मौत होने की खबर सामने आई है।

PunjabKesari

हियान कपिल (6) कुछ दिनों से बीमार और पेट में दर्द महसूस कर रहा था, जिसके बाद उसे ब्रिसबेन के दक्षिण के लोगन अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में दाख़िल किया गया था। हियान के परिवार ने बताया कि रात 10 बजे छुट्टी होने से पहले हियान ने अस्पताल में 4 घंटे बिताए, जहां वह उल्टियां कर रहा था। परिवार अनुसार जिस समय हियान को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी, तब भी वह दर्द में था। घर लौटने के करीब 2घंटें बाद वह फर्श पर गिर गया।

हियान के परिजन फिर उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हियान की इस मौत के कारण परिवार गहरे सदमे में है। परिवार की तरफ से अस्पताल की इस लापरवाही पर सवाल उठाते कहा गया है कि वह जानना चाहते हैं कि क्या गलत हुआ और उनके बीमार बेटे को अस्पताल से छुट्टी क्यों दी गई थी। इस मासूम की मौत का कौन ज़िम्मेदार है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!