कनाडाः ब्रिटिश कोलंबिया के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में शामिल किए 4 पंजाबी

Edited By Vatika,Updated: 28 Nov, 2020 01:43 PM

4 punjabis in british columbia cabinet

ब्रिटिश कोलंबिया में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एन. डी. पी.) की तरफ से जीतने वाले कुल 9 पंजाबियों में से 4 को प्रधानमंत्री जॉन होरगन ने गुरुवार को अपनी कैबिनेट में शामिल किया है।

सरीः ब्रिटिश कोलंबिया में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एन. डी. पी.) की तरफ से जीतने वाले कुल 9 पंजाबियों में से 4 को प्रधानमंत्री जॉन होरगन ने गुरुवार को अपनी कैबिनेट में शामिल किया है। विधायक हैरी बैंस और रवि काहलों को मंत्री बनाया गया है, वहीं रचना सिंह और निक्की शर्मा को संसदीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। हैरी बैंस को ब्रिटिश कोलंबियां में लेबर मंत्री के तौर पर दोबारा नियुक्त किया गया है। वह 2005 से सरी-न्यूटन से एन. डी. पी. के विधायक बनते आ रहे हैं। 

जॉन होरगन की नई कैबिनेट में 20 मंत्री और 4 राज्य मंत्री शामिल हैं। कैबिनेट के समर्थन के लिए 13 संसदीय सचिव चुने गए हैं, जिनके पास ग्रामीण विकास, प्रौद्योगिकी और खोज सहित कई विभाग शामिल हैं। कैबिनेट और सांसदीय सचिव चुने गए विधायकों में से रवि काहलों को रोज़गार, आर्थिक सुधार और खोज मंत्री बनाया गया है। वहीं रचना सिंह को नसलवाद विरोधी पहलकदमी विभाग की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। निक्की शर्मा को भाईचारा विकास और नोन -प्रौफिट विभाग दिया गया है। निक्की शर्मा पेशे से वकील है और वैनकुवर -हास्टिंगज़ से एम.एल. ए. है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!