एक साल में 300 भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को भेजा जेल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 May, 2023 10:56 AM

300 corrupt officers and employees sent to jail in one year

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में से निकली है जिस कारण पंजाब को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए कोशिशें की गई हैं।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से शुरू की गई भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस एक्शन लाइन के अंतर्गत बीते एक साल में 300 भ्रष्ट अधिकारियों/कर्मचारियों को जेल भेजा गया। पंजाब के लोगों को वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं प्रण लेता हूं कि मेरी सरकार राज्य के लोगों को साफ-सुथरा, पारदर्शी और बेहतर शासन मुहैया करवाने के लिए अपने यत्न निरंतर जारी रखेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में से निकली है जिस कारण पंजाब को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए कोशिशें की गई हैं। उन्होंने कहा कि कार्यभार संभालने के पहले दिन से ही भ्रष्टाचारियों के साथ कोई नरमी न बरतने की नीति अपनाई गई। यह बहुत संतोष की बात है कि एक साल पहले आज के दिन शुरू की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन के मनचाहे नतीजे सामने आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्हाट्सएप नंबर 95012-00200 पर लोगों से प्राप्त हुई शिकायतों के आधार पर आज तक 300 भ्रष्ट अधिकारियों/कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिनके विरूद्ध कार्रवाई शुरू की गई है और वे सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और साफ-सुथरा प्रशासन देने का वायदा किया था, जिसके तहत यह पहलकदमी की गई। मान ने कहा कि उन्होंने पंजाब के लोगों के साथ वायदा किया था कि भ्रष्टाचार के खतरे की जड़ काटी जाएगी, जिसके लिए यह मुहिम शुरू की गई है।

इस महान कार्य में पंजाबियों को दिल से सहयोग करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की मदद से यह मुहिम आने वाले समय में सफलता के झंडे गाड़ेगी। यदि लोगों से किसी भी काम के लिए कोई भी रिश्वत या कमीशन की मांग करता है तो उसे मना करने की जगह इसकी ऑडियो या वीडियो बनाकर इस भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर भेजें। भगवंत मान ने भरोसा दिया कि सरकार इसकी जांच करवाएगी और अगर कोई दोषी पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। लोगों की कमाई का लूटा एक-एक रुपया हर कीमत पर वसूला जाएगा। 

इनके खिलाफ अभी भी चल रही है विजिलेंस जांच, मामला नहीं हुआ दर्ज

पूर्व सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व डिप्टी सी.एम. ओ.पी. सोनी, पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, पूर्व मंत्री विजय इंद्र सिंगला, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां, विधायक सुल्तानपुर बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद्य, पूर्व विधायक सतकार कौर गहरी, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पूर्व सलाहकार भरत इंद्र सिंह चहल।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा एक वर्ष के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप में की गई प्रमुख गिरफ्तारियां

- पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु: टैंडर आवंटन घोटाले में अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार
- पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा: एक औद्योगिक प्लॉट की एक रियल एस्टेट कंपनी को स्थानांतरित करने और इसे एक टाउनशिप स्थापित करने की अनुमति देने के लिए नामजद किया गया। अरोड़ा को एक विजिलेंस अधिकारी को रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
- पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत: पेड़ों को काटने, अधिकारियों को स्थानांतरित करने, खरीद करने और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए परमिट जारी करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में 7 जून 2022 को गिरफ्तार किया गया था। धर्मसोत के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का भी मामला दर्ज किया गया।
- कुशलदीप ढिल्लों पूर्व विधायक
- जोगिंदर पाल भोआ पूर्व विधायक
- सुरिंदर कंबोज 'आप' विधायक जगदीप गोल्डी के पिता हैं
- डॉ. विजय सिंगला आम आदमी पार्टी के विधायक व पूर्व स्वास्थय मंत्री
- आम आदमी पार्टी विधायक अमित रतन कोटफट्टा
- पी.पी.एस. अधिकारी नरिंदर सिंह धालीवाल
- पूर्व चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर दिनेश बस्सी
- संजय पोपली, आई.ए.एस.
- मुख्य वन संरक्षक परवीन कुमार, आई.एफ.एस.
- वन संरक्षक विशाल चौहान, आई.एफ.एस.
- अमित चौहान, आई.एफ.एस.
- डी.एफ.ओ. गुरमनप्रीत सिंह
- ए.आई.जी. आशीष कपूर पी.पी.एस.
- पनसप के महाप्रबंधक नवीन कुमार गर्ग

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!